दोस्ती
प्रेम और त्याग से जुड़ा एक विश्वास है दोस्ती। दुनियाँ के रिश्तों में सबसे खास है दोस्ती॥
जीवन की अवांछनीयताओं का अवसान है दोस्ती। दोस्त जब हृदयगंम बन जाये तो कहने में शान है दोस्ती॥
जीवन में जो हर्षयुक्त रस घोले वो मिठास है दोस्ती। नित्य प्रगति पथ पर बढने की एकमात्र आस है दोस्ती॥
कल्पनाओ से परे एक अनुपमेय अन्दाज है दोस्ती। हर्षयुक्त,निरूपम व अप्रितम जीवन का साज है दोस्ती॥
प्रेम, सहिष्णुता, दया और क्षुब्ध लड़ाइयों से युक्त है दोस्ती। प्रफुल्लित, स्नेहित व आमोदित दोस्तों से संयुक्त है दोस्ती॥
एक़-दूसरे को आगे बढ़ा सफलताओं से संवरकर है दोस्ती। ऐ-मेरे-दोस्तों मेरे लिये तो भाई से भी बढकर है दोस्ती॥ Alive words of Akarshit.
©#आकर्षित मौर्य
