Rahul Devashish
Rahul DevashishCourseLiteraturePoetry
3 Feb 2021·1 min read·

अपना पता

अपना पता अक्सर लोग पूछते हैं मुझसे,मेरे घर का पता, और मैं पूछता हूँ ,खुद से, अपने घर का पता।

अपना घर कहाँ है? वो वोटरकार्ड वाला पता, ड्राईविंग लाईसेंस वाला पता, या सर्टिफिकेट वाला पता?

कंक्रीट को घर कहूँ, या कागज को? पूछता हूँ ,खुद से ।।