बुजुर्गों का आदर
जब रहोगे बुजुर्गों की छाँव में, छाले नही पड़ेंगे आपके पाँव में।
जो झुकते है बुजुर्गो के चरणों में, वे झुकते नहीं किसी के शरणों में।
जो बैठता है बुजुर्गों के पास, उन्हें मिलता है अनुभव खास।
बुजुर्गों का अनुभव और आशीर्वाद बनाता है हमें कामयाब।
करोगे बुजुर्गों से बात अहंकार समाप्त हो जाएगा अपने आप।
नसीब वाले को मिलता है बुजुर्गो का साथ, बदनसीब है वे जिन्हें नहीं मिलता झुर्रियों वाले हाथ । जब हम करेंगे बुजुर्गों का आदर, हमारे बच्चे भी नहीं करेंगे हमारा अनादर।
©#अमरेश गिरि
