रोजगार दे...सरकार...रोजगार दे !
आत्मनिर्भरता का सारा मंत्र वार दे बस देश के युवाओं को संवार दे रोजगार दे...सरकार...रोजगार दे !
युवाओं के मन की बात सुन जरा भविष्य को तो ना यूँ श्रमसाध्य दे ! सोशल मीडिया से आईटी सेल तक चाहे तो अपने इश्तिहार हजार दे ! संग संग भर्तियों के कॉलम चार दे रोजगार दे...सरकार...रोजगार दे !
चाहे तो सेब का छिलका उतार या तो रसगुल्ले को पूरा गार* दे ! किसानों, मजदूरों का हाल निकृष्ट है उद्दमियों संग उन्हें भी आधार दे ! रोजगार दे...सरकार...रोजगार दे !
चाहे रूस या इजराइल से कर दोस्ती चाहे अमेरिका को गलबहियाँ हजार दे ! चाहे पाकिस्तान को मार दुलत्ती* चाहे तो चाइना का गरदा झार* दे ! संग युवा शक्तिपुंज को सकल धार दे रोजगार दे...सरकार...रोजगार दे !
चाहे हड़प्पा की कर लाख ख़ुदाई चाहे तो मेसोपोटामिया के उस पार दे ! याकूत्स्क* में घर बसा या जा कोई थार दे खुद को चाहे जितना भौतिक संसार दे ! पर, कामगारों को भी मौक्तिक मार्ग दे रोजगार दे...सरकार...रोजगार दे !
चंद्रयान सौ भेज या चाँद को उतार दे चाहे तो मंगल पर ही डेरा डाल दे ! दुनियां में विश्व गुरु का परचम फहरा चाहे तो दसो दिशाओं में झंडे गाड़ दे ! संग फौलादी हाथों की दशा सुधार दे रोजगार दे...सरकार...रोजगार दे !
मुरझाई हैं बगिया नफरत के खार से प्यार के खाद से उपवन को आच्छाद* दे ! फूल सब मलिन और माली भी यतीम बीस से चालीस तक हौसलों का साध दे ! सौ नहीं तो साठ ही जमीं पे उतार दे रोजगार दे...सरकार...रोजगार दे !
आत्मनिर्भरता का सारा मंत्र वार दे हे कृपानिधान ! बेरोजगारों को रोजगार दे ! बस देश के युवाओं को संवार दे रोजगार दे...सरकार...रोजगार दे !
शब्दार्थ:
*गार - निचोड़ *निकृष्ट - तुच्छ/तिरस्कृत *दुलत्ती - जानवरों द्वारा पैरों से किया जाने वाला आघात *गरदा झार - मारना/धूल चटाना *आच्छाद - आवरण *याकूत्स्क - दुनियां की सबसे ठंडी जगह का नाम
©#कुमार
