बार-बार करो प्रयास
बार- बार करो प्रयास। कभी न हो तुम हताश । मन मे जगाए रखो विश्वास । अपने जीवन के हर क्षण को बनाओ खास ।
उदासी को न आने दो अपने आस -पास । नया पाने की हर क्षण तीव्र रखो प्यास। असफल होकर भी कभी न होना निरास । फिर एक बार करो प्रयास ।
मन के तिमिर में फैलाओ प्रकाश । हर संकट का करो सर्वनास । सफलता तुम्हारी कदम चुमेगी। उठो फिर करो एक और प्रयास। रच दो आज स्वर्णिम इतिहास। मत हो हताश
©#सतीश
