Kumar Bhupesh
Kumar BhupeshCourseLiteraturePoetry
3 Feb 2021·1 min read·

लड़कों की जिंदगी

हम लड़कों की जिंदगी भी आसान कहाँ होती हैं ? कुछ जरूरतें जगाए रखती हैं, तो कुछ जिम्मेदारियां सोने नहीं देती हैं। घर को घर बनाने में सब कुछ भूल जाते हैं , झुंझलाहटों के बीच भी

कसमकस मुस्कुराहटें खोने नहीं देती हैं ! हम लड़कों की जिंदगी भी आसान कहाँ होती हैं ? सबको साथ लेकर चलने में अक्सर अकेले हो जाते हैं , नीरसता ओढ़ कर भी नैराश्य नैरंतर्य होने नहीं देती हैं !

जीने की चाहत में हम हर रोज मरते हैं कुछ अनसुने कुछ कड़वे न जाने क्या क्या करते हैं दर्द से चाहे जितने आँख भरें हो अपनों की खुशियां हमें रोने नहीं देती हैं !

©#कुमार