आत्मनिर्भर बनो
अबे पगला गए हो का ? क्या कर लोगे # टैग को ट्रेड करवा कर ? अंध भक्ति करो ...अगरबती जलाओ, दिया जलाओं, थाली बजाओं , चाहे झंडे उठाओ ।
रिकॉर्ड बनेगा,कि देश के नागरिक फलना के साथ है । विपक्ष तो है नहीं, जो प्रश्न पूछेगा और गोदी मीडिया क्या कर रिया है मालूम है ना ? इसलिए आत्मनिर्भर बनों !
जीडीपी -23.9 % पर चली गई है और रोजगार मांग रहे हो। कुछ सीखो "जिओ " से, आत्मनिर्भर कैसे बनता है ? और लाभ भी कमा रहा है । समय निकाल कर गूगल पर जांच भी कर लो कि कितना प्रतिशत लाभ कमाए है ?
शर्म नहीं आती है रोजगार मांग के ! पकोड़ा बेचों ...कुत्ते पालो और उसे बेचों...आत्मनिर्भर बनो ! स्टार्ट अप करों,लोकल को वोकल करों । रोजगार मांगने वाले नहीं रोजगार देने वाले बनों !
एक राज की बात बताता हूं शैक्षणिक क्षेत्र में लाभ ही लाभ है बस एक बार इन्वेस्टमेंट करना पड़ेगा। एक साल में पूंजी ऊपर हो जाएगा । इसलिए कोचिंग खोलों, स्कूल खोलों, कॉलेज खोलों या यूनिवर्सिटी खोलों और रोजगार पैदा करो ।
आत्मनिर्भर बनो ! खिलौना बनाओ , उसे बेचों, रोजगार पैदा करो... लोकल खिलौने को वोकल करों... रचनात्मक कार्य करों, कुछ लिखों, विडियो बनाओ, ऐप बनाओ, वेबसाइट बनाओ , यूट्यूबर बनों और आत्मनिर्भर बनों....
सनों ! 'कुत्ते पालो ,बिल्ली पालो लेकिन गलतफहमी ना पालो' कि रोजगार मिलेगा । आत्मनिर्भर बनो। जय हिन्द
©#नरेन्द्र प्रसाद निराला
