जीवन
जीवन उमंग है, उम्मीद है । आस है, प्रकाश है,उल्लास है, विश्वास है । जीवन सेवा है, समर्पण है,संयम है, संस्कार है । जीवन सुगंधित ब्यार है, बहार है । जीवन ईश्वर का अनुपम उपहार है ,आकर्षक श्रृंगार है । जीवन ज्ञान है, विज्ञान है, अनुसंधान है,अमूल्य वरदान है । जीवन उतूंग शिखरों की ऊँचाई है, सागर की गहराई है, समय की परछाई है । जीवन फूलों की महक है, पक्षियों की चहक है । जीवन साधना है, आराधना है, प्रार्थना है । जीवन विचार है, वक्त की रफ्तार है । जीवन प्रेम है, प्रसन्नता है । जीवन हर्ष, संघर्ष है, उत्कर्ष है । जीवन मान है ,अभिमान है, सम्मान है, अमिट व्याख्यान है । जीवन उम्मीद है, सफल होने की जिद्द है । जीवन जीत है, प्रीत है,मधुर संगीत है । जीवन कभी न थमने वाली रफ्तार है, नदियों सी बहनें वाली धार है । जीवन उन्नयन है, उन्नति है, सद्गति है, श्रेष्ठ प्रवृत्ति है । जीवन चाह है, जहाँ स्वर्णिम राह है ।
©#सतीश कुमार पांडेय
