आत्मा की साईज़ कितनी है ?
बाल की नोंक के दस हजारवें भाग के बराबर का आकार आत्मा का बताया गया है। श्वेताश्वर उपनिषद में इसकी पुष्टि हुई है।
इस प्रकार, आत्मा का आकार लगभग एक अणु के बराबर है। जिस प्रकार एक अणु में कई परमाणु होते है उसी प्रकार एक अणु-आत्मा के भीतर असंख्य लघु कण होते है।
आधुनिक विज्ञान अभी नैनोमीटर तक का उपकरण बना पाया है। इस नैनोमीटर उपकरण से अणु-आत्मा को मापा नहीं जा सकता है। क्योंकि अणु-आत्मा का आकार बहुत-बहुत छोटा है। अतः वर्तमान में कुछ वैज्ञानिक बोलते है कि आत्मा है ही नहीं।
हालाँकि आत्मा के अस्तित्व को चेक करने के लिए कुछ वर्ष पहले एक बार मरणशील वृद्ध व्यक्ति को सीसे के एक केबिन में पैक किया गया और जब वह मरा तो सीसे में एक हल्की सी दरार आई। जिसने यह तो साबित किया की शरीर से कुछ निकला। लेकिन उस चीज के आकार का मापन नहीं किया जा सका।
© राहुल देवाशीष
