Mithilesh Kumar
Mithilesh KumarCourseLiteraturePoetry
3 Feb 2021·1 min read·1·

कैमूर की घाटियाँ

खूबसूरत वादियां, आश्चर्यचकित करती हर पल। कैमूर की घाटियों में शमाए, थामे लोगो की नब्ज। तारा चंडी, की आशीर्वाद एवम् घंटे गुंजायमान। बस पास ही, कैमूर की घाटियों में जागृत।

बड़ी रोचक है, इन घाटियों की तराई तले। नल जल कार्यक्रम की धमक, जग जाहिर। सामुदायिक इज्जतघर भी साफ़ दिख रहा। खूबसूरत वादियां, आश्चर्यचकित करती हर पल।

मुंडेश्वरी मां की प्राचीन मूर्ति, इन घाटियों का सरताज। कभी मिलना हुआ, मुंडेश्वरी बड़ी चमकीली आंखो से। बेहद जीवंत, साक्षात दुर्गा दर्शन हो गए। खूबसूरत वादियां, आश्चर्यचकित करती हर पल।

बड़ी निराली, मतवाली सी, ऐसे है, ये कैमूर की घाटियाँ। सिमटी है, लिए एक दफ़न राज, कहने को उतावली। खूबसूरत वादियां, आश्चर्यचकित करती हर पल।

मनलुभावन वादियां, समेटे है एक दफ़न राज। अजूबा सी, सबको रिझा रही। इठला रही, सबको समाहित करते हुए।

असीम, अतुलनीय, असाधारण, ये कैमूर की पहाड़ियां। खूबसूरत वादियां, आश्चर्यचकित करती हर पल। कैमूर की घाटियों में शमाए, थामे लोगो की नब्ज।

#नलजल #surprising

©#मिथिलेश कुमार